फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कलश पूजन व ध्वजारोहण से शुरू होगी रामलीला

Mon, 28 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। नगर की प्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ मंगलवार को कलश पूजन और ध्वजारोहण के साथ होगा। 25 दिन तक चलने वाले इस आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कमेटी अध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय ने बताया कि यहां की रामलीला की खासियत अलग-अलग स्थानों पर प्रसंगों का मंचन है।
विज्ञापन

इसमें शिव-पार्वती विवाह से लेकर श्रीराम राज्याभिषेक तक की लीलाएं मंचित की जाएंगी। शिव-पार्वती विवाह से राम वनवास तक की लीला गुड़ाही बाजार स्थित रामलीला भवन में रात नौ बजे से होगी। इसके बाद रावण वध तक का मंचन रामलीला मैदान में शाम चार बजे से किया जाएगा। भरत मिलाप की लीला गाड़ी बाजार में रात में होगी। श्रीराम राज्याभिषेक, सीता वनवास व लवकुश वीरता के प्रसंग पुनः रामलीला भवन में प्रस्तुत किए जाएंगे। अधिकांश लीलाओं का मंचन रामचरितमानस और कुछ लोक कथाओं पर आधारित है। दशहरे पर राम-रावण युद्ध को मैदान में दौड़ते विमान के जरिये जीवंत किया जाता है। वहीं, 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें