गोंडा के नवाबगंज-मनकापुर रेल लाइन किनारे अवैध निर्माण को ढहाती जेसीबी।
- फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज-मनकापुर रेल लाइन के किनारे व रेलवे की जमीन पर बसे लोगों को रेल प्रशासन ने सोमवार को हटा दिया। जमीन पर अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनकापुर राजीव रंजन ने बताया कि नवाबगंज से मनकापुर की तरफ जा रही रेलवे लाइन के दोनों तरफ अवैधानिक रूप से रेलवे के जमीनों पर कब्जा किये लोगों को नोटिस देकर रेलवे की जमीन को छुड़ाया जा रहा है, जो लोग नोटिस के बाद भी जमीन नहीं छोड़ रहे हैं उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
सोमवार की सुबह रेलवे के मनकापुर से सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन जीआरपी व कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ मय फोर्स नवाबगंज रेलवे हाल्ट स्टेशन के बगल रेलवे की जमीन पर काबिज गंगाराम मिश्रा व दुकान चला रहे भूसा रखी विमला देवी से अतिक्रमण मुक्त कराया।