फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Dec 2015 11:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय न मिलने के विरोध में सोमवार को रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ओंकार वर्मा ने कहा कि बीते नौ माह से रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिला है, जिससे परिवार का खर्च चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं और विभाग के अधिकारी मानदेय दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


रोजगार सेवकों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय नहीं मिला तो ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा।

खुर्शीद खां ने कहा कि रोजगार सेवकों की भर्ती में शासनादेश है कि अक्टूबर से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, लेकिन कोई बढ़ोतरी भी नहीं मिली है।

गायत्री ने कहा कि रोजगार सेवकों को ग्राम नियोजन समिति के प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, लेकिन प्रशिक्षण अधिकारी के न आने से प्रशिक्षण नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर महेंद्र, अनिल कुमार, गोविंद, कालीदीन, दिनेश, जयप्रकाश, संजय, कुलदीप, मनोज, कुलदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें