फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज में रोजगार मेला आज

Mon, 11 Aug 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज के महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे। साक्षात्कार के साथ ही बेरोजगार युवक व युवतियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई व पॉलीटेक्निक डिग्री व डिप्लोमाधारी बेरोजगार युवक व युवतियां प्रतिभाग कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। साथ ही अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छाया प्रति के साथ रोजगार मेले में पहुंचना होगा। 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार मेले में हिस्सा ले सकेंगे। इसमें ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल, पंकज इंटरप्राइजेज, हंसवाहिनी इंटरप्राइजेज, जय भारत, चैतन्य इंडिया, स्टार ग्रुप ऑफ मैनपॉवर, वीनक्स इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें