गोंडा में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते अटेवा के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
गोंडा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को अटेवा के शिक्षकों व कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर पहली मई को शिक्षक व कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे।
अटेवा के बैनर तले जिलाध्यक्ष अमर यादव के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शनकारी कर्मचारी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश के हर जिला मुख्यालयों पर अटेवा द्वारा प्रर्दशन किया जा रहा है। पहली अप्रैल 2005 को कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई थी। इसलिए इस दिन को हम लोग काला दिवस के रूप में मनाते हैं। विशिष्ट बीटीसी के सतीश पांडेय एवं सफाई कर्मचारी संघ के राघवेन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार एनपीएस यूपीएस लाकर केवल गुमराह कर रही है। संगठन प्रभारी गौरव पांडेय एवं मृतक आश्रित शिक्षक संघ के उमेश मिश्र ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रर्दशन में विशिष्ट बीटीसी संघ के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, शिवकुमार, अमीर अहमद, शिवराम शुक्ला, कुमारी सुंदरम, वीरागंनी श्रीवास्तव, जगन्नाथ चौरसिया,शिव पूजन कनौजिया, विनोद यादव, दिलीप कुमार, विशाल वर्मा, शौनक शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।