फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोडवेज व निजी बसों के कर्मचारी भिड़े, हंगामा

Sat, 22 Mar 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बस स्टेशन पर सवारियां भरते समय निजी बस संचालकों और रोडवेज कर्मियों में भिड़ंत हो गई। इससे आक्रोशित रोडवेज कर्मियों ने निजी बसों को घेर कर जमकर हंगामा काटा। रोडवेज कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए निजी बसों के कर्मचारी मौका पाकर मौके से बसों के साथ भाग निकले।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मी बस स्टेशन के एक किलोमीटर दायरे में निजी बसों व टैक्सियों के संचालन का काफी समय से विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की लापरवाही व उदासीनता से बस स्टेशन पर डग्गामार वाहनों का संचालन बंद नहीं हो पा रहा है। रोडवेज के संयुक्त कर्मचारी संघ के नेताओं ने शनिवार को घटित घटना की शिकायत आरएम व एआरएम समेत पीटीओं से करते हुए चेताया कि यदि बस अड्डे पर निजी बसों का हस्तक्षेप न रोका गया तो वह हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।

शनिवार की सुबह करीब नौ बजे रोडवेज से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर गुरुनानक चौक के पास छह निजी बसें सवारियां बिठा रही थीं। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में रोडवेजकर्मी वहां पहुंच गए और घेराबंदी कर दी। रोडवेज कर्मियों ने डग्गामार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। करीब 30 मिनट तक चले हंगामे की सूचना पर रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के नेता अरुण भानु तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। कहासुनी के बीच खुद को घिरता देख निजी बस संचालक बसों को लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी संघ के नेता ने रोडवेज व गुरुनानक चौकी पुलिस पर डग्गामार वाहनों का संचालन कराने का आरोप लगाया है। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि आरएम देवीपाटन क्षेत्र को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।

संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक में फैसला आज
संयुक्त कर्मचारी संघ के नेता अरुण भानु तिवारी ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन के एक किलोमीटर के दायरे में निजी बसों व टैक्सियों के सवारियां बिठाने पर शासन की रोक है। इसके बावजूद यहां हर दिन निजी बसों के संचालक सवारियां बेखौफ होकर सवारियां भरते हैं। इV डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर रविवार दोपहर दो बजे संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक बुलाई गई है। रोक न लगने पर कर्मचारी हड़ताल पर जाने का एलान भी कर सकते हैं।

नहीं चलेंगे अनाधिकृत स्टैंड व डग्गामार वाहन
सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन के एक किलाेमीटर दायरे में निजी बस संचालकों व रोडवेज कर्मियों के बीच सवारियां बिठाने को लेकर हुए विवाद की जानकारी मिली है। किसी भी स्थिति में अनाधिकृत स्टैंड व डग्गामार वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए नगर कोतवाल व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

रोडवेज स्टेशन पर नहीं जाएंगी निजी बसें
यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि रोडवेज के एक किलोमीटर दायरे में निजी बसों के संचालन पर रोक के लिए प्लान तैयार हो गया है। निजी बसों व टैक्सियों के संचालकों को निर्देश जारी किए जाएंगे। सोमवार से अनाधिकृत संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें