उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को कर्मचारी नेताओं ने संभागीय परिवहन कार्यालय के गेट पर सभा की, जिसकी अध्यक्षता माता प्रसाद शुक्ल ने की।
सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री रामरंग चौबे ने कहा कि सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के साथ जो छल हुआ है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सप्तम वेतन आयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देनेेेेेेे के लिए विभागों, तहसीलों व ब्लॉकों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
संरक्षक सत्यप्रकाश शुक्ल ने कहा कि जागरूकता अभियान के बाद 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर दिनेश तिवारी, देवनरायन, उमेश प्रताप मिश्र, सूर्य किशोर वर्मा, अनिल यादव आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे।