करनैलगंज। ग्राम पंचायतों में टीकाकरण सत्र का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। उपकेंद्र बसेरिया में टीकाकरण एएनएम मनीषा ने 16 लोगों को टीके लगाए। उपकेंद्र गौरसिंहपुर में टीकाकरण एएनएम प्रतिमा ने 21 लोगों का टीकाकरण किया। उपकेंद्र भंभुआ में 17 लोगों का टीकाकरण एएनएम पल्लवी सिंह ने किया।
उपकेंद्र लालेमऊ में 14 लोगों, उपकेंद्र धनावा में 15, उपकेंद्र मोहम्मदपुर गड़वार में 14 लोगों का टीकाकरण एएनएम शशिकला ने किया। इसी तरह उपकेंद्र सरैया में 14 लोगों का टीकाकरण एएनएम आशा वर्मा ने, उपकेंद्र कुतुबपुर में 16 लोगों का टीकाकरण एएनएम शैलजा ने, उपकेंद्र मसौलिया में 23 लोगों का टीकाकरण एएनएम एकता पटेल ने किया। अधीक्षक डॉ. अनुज का कहना है कि अभियान चलाकर टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है कि अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण हो सके।