फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्गिन-चरसड़ी तटबंध सहित कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाढ़ आशंकित गांवों को बचाने के लिए एल्गिन-चरसड़ी तटबंध पर कराए जा रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेने जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही शनिवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने नकहरा ग्राम में कराए जा रहे तटबंध मरम्मत कार्यों का जायजा लेते हुए मरम्मत कार्यों में तेजी लाते हुए इसे 15 दिनों में पूरा करा इसकी जानकारी देने का निर्देश अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को दिया। साथ ही चेताया कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए जरूरी निर्माण सामग्री की उपलब्धता को समय से सुनिश्चित कराया।
एल्गिन-चरसड़ी तटबंध का निरीक्षण करने के बाद डीएम सीधे पाल्हापुर के प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ राहत कैम्प पहुंचे। जहां परिसर में फैली गंदगी व खरपतवार देख नाराजगी जताते हुए मौजूद शिक्षा विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने एक सप्ताह में परिसर को पूरी तरह साफ सुथरा बनाने के साथ ही विद्यालय भवन की मरम्मत व रंगाई-पुताई कराने का आदेश दिया। विद्यालय के सामने पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम ने एसडीएम करनैलगंज को निर्देश दिए कि इसे तत्काल हटवाया जाए।
उन्होंने एसडीएम से पाल्हापुर में पुलिस चौकी निर्माण के लिए भूमि देने का प्रस्ताव भी तैयार कर देने को कहा। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगदी का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डा. सौम्या श्रीवास्तव गैरहाजिर मिली। यहां भी परिसर में फैली गंदगी पर डीएम ने मौजूद फार्मासिस्ट को कड़ी फटार लगाई।
इसके बाद उन्होंने ब्लाक करनैलगंज व तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण कर वहां संचालित मरम्मत व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम करनैलगंज हीरालाल, तहसीलदार बृजमोहन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें