फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 20 करोड़ से मजबूत होंगे एल्गिन-चरसड़ी व भिखारीपुर-सकरौर बांध

Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज व तरबगंज तहसील को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। एक बार पहले निविदा की प्रक्रिया शुरू की गई थी। रेट में असमानता होने के कारण मुख्य सचिव स्तर से इसे निरस्त किया गया था। जिसके बाद दोबारा विभाग ने निविदा की प्रक्रिया अपनाई है। करीब 20 करोड़ रुपये से एल्गिन-चरसड़ी व भिखारीपुर-सकरौर बांध की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

बरसात व नेपाल से पानी छोड़ने के कारण जिले की नदियों में हर वर्ष उफान आ जाता है। इससे नदियों के किनारे बसे गांवों में मुश्किल बढ़ती हैं। लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। किसानों की फसलें भी डूबकर नष्ट हो जाती हैं। सिंचाई विभाग ने बाढ़ की त्रासदी से लोगों व फसल को बचाने के लिए नदियों के किनारे बांध का निर्माण कराया है। गत वर्ष पानी के तेज बहाव में बांध कई जगह कमजोर हो गए हैं। रेनकट्स और रैटहोल के कारण भी बांध कमजोर हो चुका है।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार साहू ने बताया कि निविदा की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद तेजी से बांधों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। बारिश के मौसम से पूर्व कार्यों को पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। उसी के मुताबिक कार्य किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें