फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटियाथोक में दो दिन नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के चलते दो दिन इटियाथोक बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाएगी। विद्युत उप केंद्र इटियाथोक के अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि बिजली घर पर लगे 5 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर अब 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर पैनल शिफ्ट करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया। इस वजह से रविवार दिन में उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई। वहीं ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने में 2 दिन का समय लग सकता है।
इस वजह से इटियाथोक बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं को सोमवार और मंगलवार को दिन में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग के बाद निर्बाध रूप से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें