फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मॉडल के तौर पर विकसित होगी विद्युत व्यवस्था, बनाए गए दस कलस्टर

Thu, 06 Nov 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन में विद्युत व्यवस्था को मॉडल के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। पहले चरण में चारों जिलों के सामान्य आपूर्ति वाले दस क्षेत्रों का चयन कलस्टर के रूप में किया गया है। इसमें बिलिंग एजेंसी, स्मार्ट मीटर एजेंसी, अनुरक्षण और निर्माण एजेंसी व विभागीय अधिकारियों को लगाया गया।
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि जोन के जिलों गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती में नवरात्र, दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की। विद्युत सुधार के लिए नई लाइनें बनाई गई। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा चुकी हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। बिलिंग एजेंसी के जरिए घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को हर महीने बिल उपलब्ध कराए, इसके लिए भी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
तमाम सुधारों के बावजूद भी लाइन लॉस कम नहीं हो रही है। देवीपाटन जोन में करीब 24 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस दर्ज किया गया। इसे 10 प्रतिशत तक आने के लिए पावर कार्पोरेशन ने तैयारी की है। जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के जिलों में प्रारंभिक तौर पर कलस्टर लेवल पर काम किया जाएगा। इसके लिए 10 कलस्टर बनाए गए हैं। इसमें विद्युत चोरी रोकने के लिए आर्म्ड केबल लगाने, उपभोक्ताओं को समय से सटीक बिल मिलने, उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किए जाने आदि की समुुचित इंतजाम किए गए। इसके लिए सुरक्षा, क्षमतावृृद्धि, निर्माण और अनुरक्षण कार्यों पर जोर दिया जाएगा। इससे जहां उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में व्यवस्था
कहां-कितने उपभोक्ताओं को फायदा..

वितरण खंड- कलस्टर- उपभोक्ता

गोंडा-इमामबाड़ा घोसियाना-12,500
नवाबगंज- टाउन-13,824
करनैलगंज- टाउन-6,320
मनकापुर- धानेपुर-14,222
बलरामपुर-पूरबटोला-6,998
श्रावस्ती- भिनगा-5,440
तुलसीपुर- गांधीनगर- 9,069
बहराइच- बंजारी मोड वशीरगंज-8,839
नानपारा- टाउन-11,923
कैसरगंज- नगर पंचायत- 11,605
(आंकड़ा स्रोत- देवीपाटन जोन कार्यालय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें