फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 15 घंटे बाधित रही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

Wed, 15 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। करनैलगंज क्रॉसिंग के पास ट्रांसमिशन उपकेंद्र का केबल बक्सा जलने के कारण क्षेत्र में 15 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लगभग ढाई लाख को आबादी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

पप्पू पांडेय, अमरेश तिवारी, दद्दन, रामकुमार, राजन, आनंद शुक्ल आदि ने बताया कि चोर की अफवाह के चलते लोग रातभर जागकर घरों की रखवाली कर रहे थे। विद्युत आपूर्ति न होने से नगर पंचायत में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई।
जेई आदर्श ओझा ने बताया कि करनैलगंज ट्रांसमिशन उपकेंद्र से कटरा उपकेंद्र को आपूर्ति देने वाली 132 मुख्य लाइन में राजमार्ग के पास फाल्ट आने के कारण क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई थी। इसे ठीक कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें