फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कल तक बढ़ाई गई बिजली विभाग की ओटीएस योजना

Thu, 01 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण तीन जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब कोई भी उपभोक्ता इस तिथि तक पंजीकरण कराकर प्रथम चरण के सभी लाभ पा सकता है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि उन्होंने जोन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बिना अवकाश एक माह तक कार्य करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि मंडल के 1,67,681 उपभोक्ताओं ने 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराकर 116.38 करोड़ रुपये ब्याज और 35.56 करोड़ रुपये मूलधन माफी का लाभ प्राप्त किया। 146.46 करोड़ रुपये जमा कर बकाया से मुक्ति मिली। बताया कि बिजली चोरी के मामलों में 975 लोगों ने छूट का लाभ उठाकर 1.19 करोड़ रुपये जमा कर मुकदमे समाप्त कराए।


अनुरक्षण के लिए शाम तक बंद रहा पोर्टल

मुख्य अभियंता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 16.35 बजे तक आरएमएस पोर्टल अनुरक्षण कार्य के लिए बंद रहा, इसलिए कम उपभोक्ता पंजीकरण करा सके। दो और तीन जनवरी को पूरे दिन प्रथम चरण के अंतर्गत पंजीकरण किया जा सकेगा। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें