फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शहर से गांव तक बिजली संकट ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली संकट ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। शहर से ग्रामीण इलाकों तक लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। आवास विकास काॅलोनी में बिजली न होने ससै करीब पांच हजार लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार से सुबह से बिजली कटौती शुरू हो गई। शाम तक बिजली नहीं आई। इससे यहां पर पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। बिजली संकट के कारण कॉलोनी में रह रहे करीब पांच हजार लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। लोग अपने घरों से बाहर के हाथ के पंखे व दफ्ती के सहारे गर्मी से बचाव करते नजर आए। जगन्नाथ तिवारी, बब्बू सिंह ,गुड्डू सिंह, विनय सिंह, सरदार परमजीत सिंह ,दीपक ,आनंद गुप्ता, सुधा सिंह व बेबी सहित अन्य ने कहा कि बिजली संकट को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
वजीरगंज संवाद के अनुसार मोहनपुर उपकेंद्र के बानेपुर फीडर के बरई पुरवा के सामने बिजली के खंभे के केबल सहित सड़क पर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे आवागमन बाधित होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। अवर अभियंता वजीरगंज/मोहनपुर शिव कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मी क्षति का जायजा लेने व खराबियों को दूर करने के लिए क्षेत्र में निकले हैं। वजीरगंज उप केंद्र के मंझारा फीडर से भी गड़बड़ी की सूचना है।
विज्ञापन

बिजली का पोल बदलने की मांग
परसपुर (गोंडा)। सभासद प्रतिनिधि रहमत अली ने बताया कि सब्जी मंडी के पास 19 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे बेलसर मार्ग की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर बिजली के खंभे से टकरा गया था। इसकी चपेट में आकर यह खंभा झुक गया। एक हफ्ता बीतने के बाद भी अभी तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है। उपखंड अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि हम लोगों के पास कोई संसाधन नहीं होता है, ठेकेदार से बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें