30वीं वाहिनी पीएसी का निरीक्षण करते एडीजी पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार, साथ में सेनानायक त्रिभु
गोंडा। एडीजी पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के बीच 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा का निरीक्षण किया। उन्होंने सैनिक सम्मेलन करके जवानों से बात की। उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
एडीजी के प्रथम बार आगमन पर सेनानायक त्रिभुवन सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एडीजी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2023 के तहत नवनियुक्त 600 रिक्रूट आरक्षियों के ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। रिक्रूटों की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे बैरक, क्लासरूम, भोजनालय, शौचालय, स्नानागार व पेयजल, विद्युत आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
एडीजी ने जवानों से पीएसी बल को और बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर शिविरपाल इंद्रजीत सिंह यादव, उपनिरीक्षक गोपनीय विशाल कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक मनीष जायसवाल, आरटीसी प्रभारी प्रेमचंद सहित अन्य उपस्थित रहे।