परसपुर। बिजली विभाग के राजस्व वसूली अभियान के तहत बृहस्पतिवार को चरसड़ी के ग्राम अहिरनपुरवा में 53 घरों के कनेक्शनों की जांच की गई। बिल बकाया होने पर 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर 48 हजार रुपये वसूले गए। एसडीओ मुकेश कुमार व जेई विद्यासागर ने बताया कि 16 जुलाई से अभियान चल रहा है। दो टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। बड़े बकायेदार 25 उपभोक्ताओं को वसूली नोटिस भेजा गया है। बकाया होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
मवेशी की चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी घायल
डुमरियाडीह। वजीरगंज में गांधी आश्रम के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार पुलिसकर्मी अनूप शाह व सरिता मवेशी की चपेट में आकर घायल हो गईं। दोनों बाइक से चंदापुर में जांच के लिए जा रहे थे। अचानक मवेशी सामने आने पर बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सूचना पर पहुंचे सिपाही दोनों को सीएचसी ले गए। अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भेज दिया गया। एसओ विपुल पांडेय ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी एक मामले में बयान दर्ज करने जा रहे थे। (संवाद)