फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह राज्यों के 25 हजार जवान संभालेंगे मतदान में सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
फोटो-20-गोंडा में पुलिस लाइन में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए खड़े वाहन। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर कल मतदान होना है। विधानसभा की सात सीटों पर कुल 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होना है। छह राज्यों के 25 हजार जवान मतदान के दौरान सुरक्षा की कमाल संभालेंगे। पुलिस ने महकमे ने मंथन कर तैयारी पूरी कर ली है। मतदान के दौरान किसी भी गड़बड़ी की सूचना पर हर बूथ पर 15 मिनट में मोबाइल टीमें पहुंचेंगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का मतदान जिले में पांचवे चरण में 27 फरवरी को होगा। प्रशासन ने चुनावी तैयारी पर मंथन करके पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमाने को मैदान में हैं। जिन्हें 24 लाख 45 हजार से अधिक मतदाता मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान के दौरान बूथों पर किसी तरह की भी गड़बड़ी से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस बल के अलावा छह राज्यों के पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही 25000 जवानों को चुनाव में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए जनपद के 17 थाना क्षेत्रों में जनपद में व बाहरी सीमा को मिलाकर 34 वैरियर चेकपोस्ट बनाए गए है। साथ ही 17 थाना क्षेत्रों में 34 स्थानों पर पुलिस पिकेट की लगाई गई है। विधानसभा चुनाव के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत छह राज्यों से 98 कंपनी व दो प्लाटून पैरामिलिट्री, एक कंपनी दो प्लाटून पीएसी, निरीक्षक उपनिरीक्षक 520, मुख्य आरक्षी आरक्षी 5441, होमगार्ड 5180 लगाए गए हैं। एएसपी ने बताया कि हरबूथ पर जवानों की निगरानी में वोट पड़ेंगे। बताया कि गड़बड़ी की सूचना पर हरबूथ पर 15 मिनट के अंतराल में मोबाइल टीमें पहुंचेंगी।
मोबाइल टीम
डीमएम एसपी मोबाइल-1
एडीएम एएसपी मोबाइल-3
एसडीएम सीओ मोबाइल-7
सेक्टर पुलिस अधिकारी-197
थाना अतिरिक्त मोबाइल-17
थानावार क्यूआरटी-34
थानावार पैरामिलिट्री मोबाइल-34
वैरियर चेकपोस्ट-34
पुलिस पिकेट-34
बसें-5
मिनी बसें- 224
ट्रकें-19
मिनी ट्रकें-10
हल्के वाहन-348
गैर जनपद से मंगाई गईं बसें
डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सीतापुर डिपो की 102 व लखनऊ डिपो से 177 बसें मंगाई गई हैं। 31 पेट्रोल पंपों पर चुनाव में लगे वाहन डीजल भरवा सकते हैं। बताया कि चुनाव के लिए 650 बड़े वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। वहीं 500 छोटे वाहन लगाए गए हैं। इनमें से 300 वाहन जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें