फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा समर्थक ने बसपा प्रत्याशी को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के बड़गांव में एक सभा को लेकर रविवार को सपा समर्थक और बसपा प्रत्याशी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता राजेश दीक्षित ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। जबकि सपा प्रवक्ता राजेश दीक्षित ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं कहा। पार्टी की सभा थी, तैयारी कराते समय बसपा प्रत्याशी आए थे। उन्हें बताया कि उनकी सभा है। वह आरोप भाजपा से मिलीभगत कर लगा रहे हैं। कहा कि किसी को उल्टा नहीं कहा, तो बसपा प्रत्याशी को क्यों कहेंगे। वहीं, सभा के विवाद पर दोनों नेता एसडीएम के यहां पहुंचे। एसडीएम ने सुनवाई के बाद बसपा प्रत्याशी को सोमवार को वहां पर सभा करने और रविवार को पटेलनगर में सभा की अनुमति दी। सपा ने अनुमति के बारे में बाद में बताने को कहा तो उनकी अनुमति रद्द कर दिया।
विज्ञापन

सदर में विधानसभा चुनाव को लेकर पारा गरम हो रहा है। भाजपा व सपा समर्थकों के बीच तनाव की शिकायतें मिल रहीं थीं। अचानक रविवार को बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी ने सपा प्रवक्ता राजेश दीक्षित पर धमकाने का आरोप लगाकर सभी को हैरत में डाल दिया। बताया जा रहा है कि सदर तहसील से बसपा व सपा प्रत्याशियों ने एक ही स्थान पर सभा की अनुमति मांगी थी। बसपा की सभा रविवार की दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक तथा सपा की सभा शाम आठ बजे से रात 9.30 बजे तक की अनुमति थी। सपा को लगा कि उन्हें ही अनुमति मिली है तो वह दिन में तैयारी करने लगे। मंच लगवा रहे थे, उसी बीच बसपा प्रत्याशी पहुंच गए। एक ही स्थान पर अलग- अलग समय पर सभा की अनुमति मिलने से विवाद की स्थिति बनी। किसी की ओर से कोई एफआईआर नहीं लिखाई गई है। एसडीएम ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद विवाद का हल किया।
सभा करने से रोका और जान से मारने की दी धमकी: जकी
- बडगांव में एक मस्जिद के पास स्थल पर सभा की अनुमति ली थी। जिसकी तैयारी के लिए मौके पर गया तो वहां मौजूद सपा प्रवक्ता राजेश दीक्षित ने गोली मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत एसडीएम ने किया है, एसडीएम ने नई स्थान पर सभा करने की अनुमति दी। वहां पर सोमवार को सभा करने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

मोहम्मद जकी, बसपा प्रत्याशी
हार की हताशा में भाजपा से मिलीभगत कर लगा रहे आरोप: दीक्षित
- जिले में सपा हर सीट पर जीत रही है, इससे विपक्षी दलों में हताशा है। मैं सभा की तैयारी करा रहा था, अनुमति भी थी। फिर भी बसपा प्रत्याशी पहुंचे थे, मैने सिर्फ उन्हें सही बात बताई थी। अब वह भाजपा से मिलीभगत कर आरोप लगा रहे हैं। मैने आज तक किसी को उल्टा नहीं कहा है, जकी को क्यों कहूंगा। वह हमारे परिचित ही हैं।
- राजेश दीक्षित, सपा प्रवक्ता
पूर्व मंत्री योगेश के खिलाफ केस दर्ज
परसपुर (गोंडा)। विधान सभा करनैलगंज के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्वमंत्री योगेश प्रताप सिंह व उनके समर्थकों के विरूद्व आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि पूर्वमंत्री अपने समर्थकों के साथ थाना क्षेत्र परसपुर में बिना अनुमति के बाइक रैली निकाले थे। उड़नदस्ता की टीम ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट थाना परसपुर में दर्ज कराया है। उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) प्रभारी डॉ. त्रिवेणी कुमार ने थाना परसपुर में दर्ज कराए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रविवार की दोपहर 12.30 बजे विधान सभा के सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह व उनके समर्थकों ने बिना अनुमति के बाइक रैली निकाले हैं। इस सूचना पर वें अपने हमराहियों के साथ थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत धर्मनगर चौराहा पर पहुंचा। अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी मौजूद थे। रैली अनुमति का आदेश नहीं था। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भी उल्लंघन है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैसरगंज सांसद की आयोग से पूर्व मंत्री ने की शिकायत
करनैलगंज के सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की शिकायत निर्वाचन आयोग से किया है। पूर्व मंत्री ने करनैलगंज में कैसरगंज सांसद क्षेत्र में मतदाताओं को प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैसरगंज सांसद शराब का भंडारण करा रहे हैं और उनके स्कूलों के लोग गांवों में सूची बना रहे हैं। जिससे लोगों को प्रलोभन दिया जा सके। आरोप लगाया है कि क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रशासन रोके, जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें