फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा बुजुर्ग, कटी हथेली

Wed, 22 May 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नाजिम। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिहार के छपरा से पौत्री का इलाज कराने जा रहे थे नई दिल्ली
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। वैशाली ट्रेन में चढ़ते समय एक बुजुर्ग का पैर फिसल जाने से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। हादसे में बुजुर्ग के दाहिने हाथ की हथेली कट गई। शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। मेडिकल काॅलेज में डाॅक्टरों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिहार के छपरा जिला माझी गांव निवासी नाजिम (65) अपनी पौत्री नगीना बानो (15) का इलाज कराने के लिए मंगलवार को छपरा रेलवे स्टेशन से वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से नई दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने इस ट्रेन के स्लीपर कोच में बर्थ बुक कराई थी। नाजिम पानी लेने के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे। पानी लेकर कोच में पहुंचते तब तक ट्रेन चल चुकी थी।
विज्ञापन

इस बीच नाजिम तेज कदमों से कोच के गेट पर चढ़ने लगे, तभी उनका पैर फिसल जाने से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गए। जिससे उसके दाहिने हाथ की हथेली कट गई। शरीर के कई स्थानों पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने एंबुलेंस उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति गंभीर देखकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल नाजिम की बेटी नूरजहां ने दूरभाष पर बताया कि वह लोग चल चुके हैं। वहीं नगमा वैशाली ट्रेन से नई दिल्ली में रहने वाले अपने चाचा के घर पहुंच गई। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें