फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के बालपुर परसपुर रोड पर अवस्थी पुरवा कठौवा पुल के पास शराब के नशे में अधेड़ व्यक्ति सड़क किनारे पानी से भरे खाईं में गिर गया जिसमें उसकी डूबकर मौत हो गयी। सुबह गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें की खीरी लखीम पुर थाना मैकल गंज निवासी सीता सिंह (55) डोमा कल्पी गांव में काबुल सरदार के यहां मजदूरी करता था। शनिवार देर शाम परसपुर रोड पर कठौवा पुल के पास ठेके पर शराब पीने गया था। रात करीब 10 बजे नशे की हालत में सीता सिंह सड़क किनारे खाई में गिर गया। नीचे गडढ्े में पानी भरा हुआ था। जिसमें डूबकर मौत हो गयी। सुबह गांव वालों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कराकर पीएम के भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें