गौराचौकी क्षेत्र के मझौवातोब गांव में कूलर में पानी भरते समय शनिवार को एक अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मझौवातोब गांव निवासी जगदीशप्रसाद वर्मा (56) दोपहर को घर में लगे कूलर में पानी भर रहे थे।
इसी दौरान अचानक उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनभोत लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
जगदीशप्रसाद वर्मा की पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनभोत में बतौर एएनएम तैनात हैं। जगदीश प्रसाद की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।