फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में बुजुर्ग को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तहरी परसोईयां गांव के मजरे नौव्वा गांव में शुक्रवार की शाम निजी चिकित्सक के यहां दवा लाने जा रहे एक बुजुर्ग पर जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। बुजुर्ग की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिया है। मामले में बुजुर्ग के बेटे ने थाना इटियाथोक में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना इटियाथोक क्षेत्र के तहरी परसोईयां गांव के मजरे नौव्वा गांव के रहने वाले प्रदीप तिवारी ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से भूमि का विवाद चल रहा था।
प्रदीप के मुताबिक शुक्रवार की शाम उनके पिता स्वामीनाथ 61 दवा लाने के लिए निजी चिकित्सक के यहां जा रहे थे। तभी गैस एजेंसी के गोदाम के पास लोगों ने लाठी-डंडे से उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले में प्रदीप तिवारी ने थाना इटियाथोक में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें