फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के काटने से आठ लोग लहुलुहान

Wed, 22 Jul 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया थाना क्षेत्र के कई गांवों में पागल सियार के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। पागल सियार ने क्षेत्र के आठ लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। लोगों ने वन विभाग के अफसरों से पागल सियार को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह हरैया थाना क्षेत्र के कुकुरभुकवा निवासी जोखू (70) और कंचन (30) को खेत जाते समय अचानक पागल सियार ने काट लिया। आसपास के लोगों ने दौड़कर जोखू व कंचन को बचाया। परिजनों ने जोखू व कंचन को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है। पागल सियार ने बरईपुरवा निवासी ऊर्मिला (35), गुगौली कला निवासी मेवालाल (35), हरैया निवासी जगमोहन यादव (38) व रामप्यारे (25), भदवार निवासी अरमान (17) और लौकीकला के मजरा बनकटी निवासी मग्घे की पत्नी बड़का (30) को भी काटकर लहुलहान कर दिया है। इन सभी घायलों को भी सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। सीएचसी शिवपुरा के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रणव कुमार ने बताया कि इन सभी लोगों को पागल सियार ने काटा है। सभी घायलों का टीकाकरण करके इलाज किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के अफसरों से पागल सियार को पकड़वाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पागल सियार को नहीं पकड़वाया गया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बरहवा रेंज के प्रभारी रेंजर मनोज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि पागल सियार को पकड़वाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम को तत्काल पागल सियार को पकड़ने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील रेंजर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें