फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डेंगू के आठ मरीज मिले, बुखार के 834 मरीजों का उपचार

Wed, 08 Nov 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के खरगूपुर सीएचसी के अंतर्गत गांव में फॉगिंग करता मलेरिया विभाग का स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
गोंडा। डेंगू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं, ठंड शुरू होने के बाद भी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। मंगलवार को डेंगू के आठ नए मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 286 पहुंच गई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर वार्डों तक मरीजों की भीड़ उमड़ती रही। अस्पताल में 1,523 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें वायरल बुखार व जुकाम के 834 मरीजों का उपचार विभिन्न ओपीडी में हुआ। मरीजों की अधिक संख्या होने के कारण इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा। तीमारदार गैलरी में जमीन पर बैठकर इंतजार करते दिखाई पड़े।
फिजीशियन डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्ग व बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह शाम गर्म कपड़े पहने तथा बुजुर्ग गर्म पानी से स्नान करें। एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने कहा कि डेंगू के रोकथाम के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मरीज के घर पर फॉगिंग करवाकर स्लाइड बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें