गोंडा। जिले में आठ खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को विकासखंडवार जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इनमें कई अधिकारियों को दो-दो विकासखंडों का प्रभार दिया गया है, जबकि एक अधिकारी को तीन विकासखंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी की अनुमति के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, देवी प्रसाद दुबे को मनकापुर और छपिया, महेंद्र प्रसाद को हलधरमऊ और करनैलगंज, संजय कुमार को परसपुर और बेलसर तथा सतीश कुमार को रुपईडीह और पंडरी कृपाल का प्रभार दिया गया है।
इसी तरह राजकिशोर को कटरा बाजार और इटियाथोक, रमेश कुमार को तरबगंज, नवाबगंज और वजीरगंज तथा राम तिलक को मुजेहना और बभनजोत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पुष्पेंद्र कुमार जैन झंझरी के साथ नगर क्षेत्र और मुख्यालय का कार्यभार संभालेंगे।
बीएसए के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग और शासन के निर्देशों के अनुपालन में दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों को आवंटित क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।