फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर भारी पड़ा कोरोना महामारी का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर भारी कोरोना का असर
विज्ञापन

- कोविड के कारण कम रही फरियादियों की आवक
गोंडा। जनता कर्फ्यू के बाद से ही शासन ने समाधान दिवस पर रोक लगा दी थी। कोविड से निपटने के तमाम प्रयास किए गए। इसी कड़ी में समाधान दिवस पर भी रोक लगाई गई थी। मगर दोबारा शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कोविड का असर साफ नजर आया। जनपद के 17 थानों में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की आवक कम रही। हालांकि अधिकारी और कर्मचारी सभी थानों पर सुबह समय से ही फरियाद सुनने के लिए मौजूद रहे। कुछ थानों में आठ से दस फीसदी फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिसकी सुनवाई कर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में मात्र 13 फरियादी आए, जबकि इससे पहले फरियादियों की संख्या 50 से पार होती थी। इसी तरह कोतवाली देहात में सात, इटियाथोक में 5, खरगूपुर में 9 फरियादियों ने अपनी समस्या रखीं। थाना धानेपुर में एएसपी महेंद्र कुमार, एडीएम राकेश सिंह, तहसीलदार सदर पैगाम हैदर ने समस्याएं सुनीं और उसका निस्तारण किया। एडीएम राकेश सिंह ने समाधान दिवस में सभी लेखपालों व कानूनगो के उपस्थित न रहने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार पैगाम हैदर को अगले समाधान दिवस में समस्त लेखपालों व कानूनगो की शत-प्रतिशत उपस्थिति कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में मात्र छह प्रार्थना पत्र आए। जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मनकापुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम हीरालाल ने की। यहां 12 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से एक का निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष 11 के मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। थाना कौड़िया में कुल तीन शिकायतें आईं। मगर एक भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें