ोटो-1गोंडा में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर शालिनी शुक्ला को सम्मानित करते एलबीएस डिग्री कॉलेज के ?
- फोटो : GONDA
गोंडा। एलबीएस कॉलेज में पढ़ाई करके मुकाम हासिल करने वालीं डॉ. शालिनी शुक्ला को सम्मानित किया गया। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. शालिनी शुक्ला के चयन से महाविद्यालय के शिक्षकों विशेषकर हिंदी विभाग के शिक्षकों में ख़ासा हर्ष है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार, मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. श्याम बहादुर सिंह, अध्यक्ष, बीएड विभाग, कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. रंजन शर्मा इस उपलब्धि पर डॉ. शालिनी शुक्ला का सम्मान किया। महाविद्यालय शिक्षक संघ और हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जय शंकर तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार सिंह, डॉ. मुक्ता टंडन, दीप्ति गुप्ता ने विभागीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। शालिनी ने महाविद्यालय से 2004 में स्नातक और 2007 में परास्नातक हिंदी विषय से उत्तीर्ण किया। (संवाद)