फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ई रिक्शा पलटा, महिला की दबकर मौत

Tue, 24 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शरफुनिशां। फाइल फोटो 
विज्ञापन
करनैलगंज। सकरौरा पश्चिमी मोहल्ले में मंगलवार दोपहर पराली लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शा से दबकर 60 वर्षीय शरफुनिशां की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शरफुनिशां मंगलवार दोपहर दो बजे मनोकामना गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने गई थीं। वह सड़क किनारे खड़ी होकर सिलिंडर ई रिक्शे पर रखवा रही थीं। कोचा कासिमपुर निवासी रिक्शा चालक अनीश सिलिंडर और अन्य सामान व्यवस्थित कर रहा था। तभी शहीद बाबा की तरफ से पराली लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से ई रिक्शा में टक्कर लग गई। इससे ई रिक्शा पलट गया और शरफुनिशां उसके नीचे दब गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. श्रेया ने मृत घोषित कर दिया। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें