फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला ई रिक्शा चालक

Thu, 17 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुधई पुरवा निवासी 32 वर्षीय ई रिक्शा चालक ज्ञान चंद्र पांडेय बुधवार देर रात कमरे में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के भाई अर्जुन पांडेय ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे ज्ञान चंद्र ई रिक्शा लेकर घर लौटे थे। उन्होंने किसी व्यक्ति से विवाद और मारपीट होने की बात बताई थी। इसके बाद पत्नी रोली से खाना मांगा। कुछ देर बाद कमरे में सोने चले गए। देर रात पत्नी और बच्चे सो गए। कुछ देर बाद पत्नी की आंख खुली तो ज्ञान चंद्र फंदे से लटके मिले। रोली के शोर मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे और ज्ञान चंद्र को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। नगर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें