फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

Mon, 19 Oct 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-बहराइच मार्ग पर खिरौरा मोहन रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौड़िया के ठड़वरिया गांव निवासी संजय वाजपेयी (42) रविवार रात ई रिक्शा लेकर शहर की ओर जा रहे थे। खिरौरा मोहन रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही उनके ई रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पलट गया और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें