फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों की हड़ताल से फीडर ब्रेकडाउन, हजारों घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संविदा बिजली कर्मियों के हड़ताल के चलते जिले में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कई फीडर ब्रेक डाउन पर रहे और लाखों उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडर बंद होने से मंगलवार की सुबह से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। क्षेत्र की लगभग एक लाख आबादी गर्मी व उमस झेलने को विवश है।
विज्ञापन

वजीरगंज उपकेंद्र से वजीरगंज टाउन व मंझारा फीडर जुड़े हुए हैं। वजीरगंज सब स्टेशन पर तैनात एक मात्र सब स्टेशन आपरेटर ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि 33 केवी का फीडर ब्रेक डाउन में चला गया है।
जिससें बिजली आपूर्ति ठप है। वजीरगंज टाउन व मंझारा के फीडर में भी फाल्ट है। संविदा कर्मियों के लखनऊ धरना प्रदर्शन में चले जाने से फाल्ट ठीक करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

मांगों के न माने जाने पर कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। अवर अभियंता वजीरगंज गुड्डू यादव ने बताया कि वे एक टीजीटी के साथ फाल्ट ढूंढने में लगे हैं। कुछ निजी कर्मियों की सहायता ली जा रही है।
अवर अभियंता ने बताया कि स्टाफ की अनुपलब्धता के चलते आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत आ रही है। पहले 33 केवीए का फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। उसको ठीक करने के बाद ही 11 केवीए का फाल्ट ढूँढा जा सकेगा।
परसपुर क्षेत्र में बिजली के शेड्यूल निर्धारित न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से आधी रात तक लोग सड़कों पर घूमते रहते हैं। परसपुर ब्लाक प्रमुख प्रियंका सिंह के पति अजय सिंह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर मांगपत्र सौंपा। इसमें रोस्टिंग रात में न करने और परसपुर क्षेत्र को पर्याप्त मात्रा में बिजली देने का मांग किया।
परसपुर क्षेत्र में रात में 12 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा। बिजली न मिलने तथा भीषण गर्मी की वजह से लोगों का नींद पूरा नहीं हो पा रही है।
इस मौके पर राजू गुप्ता, विजय सोनी, दिनेश कौशल, गिरीश नरायण सिंह बब्लू, रामसुंदर पांडेय, श्यामजी सैनी सहित अनेक लोगों ने रात में बिजली कटौती मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें