फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कफ सिरप को लेकर औषधि प्रशासन अलर्ट, चार दवाओं के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। औषधि निरीक्षक ने बुधवार को इटियाथोक में दो मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। यहां से कफ सिरप के चार नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि इटियाथोक के शिव मेडिकल एजेंसी पर कैनड्राइल-एलएस, कैनड्राइल-डी व एरिस्टो कफ सिरप का नमूना लिया गया। वहीं हिन्दुस्तान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर दवाओं के रख रखाव की जानकारी ली। क्रय विक्रय रजिस्टर की जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। अन्य कफ सिरप भी डॉक्टर के लिखे परचे को देखकर ही दें।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि कफ सिरप के एक बार खुलने पर कुछ दिनों के भीतर ही खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। खांसी की समस्या होने पर घर पर रखे पुराने कफ सिरप का इस्तेमाल न करें। किसी भी दवा का इस्तेमाल करते समय एक्सपायरी तिथि अवश्य देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें