फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ओआरएस पैकेट लेकर चलेंगे चालक-परिचालक

Fri, 04 Apr 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में आए बदलाव से गर्मी का सितम शुरू हो गया है। ऐसे में परिवहन निगम ने कर्मचारियों को हीटवेव (लू) के थपेड़ों से बचाने की तैयारी की है। निगम प्रशासन ने रूटों पर चलने वाले चालकों और परिचालकों के लिए ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) पैकेट के इंतजाम किए हैं। निगम प्रबंधन ने रूट पर बसों को निकालने से पहले ओआरएस पैकेट लेने के लिए कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन








अप्रैल के अभी तीन दिन ही हुए हैं, मगर तेज धूप ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, सुबह तो राहत भरी रहती है, दोपहर होते ही तपिश बढ़ रही है। इसका सीधा असर लोगों पर दिखाई पड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के कारण परिवहन निगम के कई चालक-परिचालक बीमार हो गए हैं, उन्हें तेज बुखार और जुकाम ने परेशान कर रखा है। ऐसे में चालकों परिचालकों को गर्मी से बचाने के लिए ओआरएस पैकेट बांटे जाएंगे।



एआरएम कपिलदेव ने बताया कि गर्मी का सीधा असर दिखाई पड़ने लगा है, अप्रैल के पहले सप्ताह में ही दोपहरी तपने लगी है। इसलिए चालकों परिचालकों को गर्मी से बचाने के लिए ओआरएस पैकेट के इंतजाम किए गए हैं। केंद्र प्रभारी के पास ओआरएस पैकेट उपलब्ध रहेगा। डिपो से बस निकालने से पहले सभी चालकों परिचालकों को ओआरएस पैकेट लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें