फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती

Wed, 03 Dec 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वार का लोकार्पण करते सीआरओ महेश प्रकाश, एडीएम आलोक कुमार व
विज्ञापन
गोंडा। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बुधवार को बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। नवनिर्मित डॉ. राजेंद्र प्रसाद प्रवेशद्वार का विधिवत लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज दुर्ग नरायन सिंह ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रवेशद्वार का लोकार्पण अपर आयुक्त मीनू राणा, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया। इस दौरान वर्तमान परिवेश में अधिवक्ताओं की भूमिका एवं बार-बेंच में समन्वय विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक प्रणाली में अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ थे। उनका जीवन सत्य, सेवा और समर्पण का परिचायक है। अधिवक्ताओं को संविधान की रक्षा और आमजन को न्याय दिलाने के लिए सदैव सजग रहना चाहिए। अधिवक्ता कृष्णकुमार मिश्र, संगमलाल द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, उपेंद्र मिश्र, बसंत शुक्ल, भगवती प्रसाद पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर एडीजे प्रथम नम्रता अग्रवाल, सीजेएम अमित सिंह, सुरेंद्र कुमार मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, सुशील मिश्र, रामू प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ग्रामीण इलाकों में भी रही धूम
मनकापुर में बार एसोसिएशन अध्यक्ष भानु प्रताप मिश्र और मंत्री लालचंद शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं और सब रजिस्ट्रार हेमेंद्र उपाध्याय का स्वागत करने के साथ ही अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृष्णकांत मिश्र, सीपी वर्मा, सीके पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार शुक्ल, सुधीर श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भंभुआ संवाद के अनुसार राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस पर बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व सदस्य जय नारायण पांडेय ने अधिवक्ता समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें