फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर हुए 47 विद्यालयों ने दर्ज कराई आपत्ति

Wed, 03 Dec 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची से वंचित 47 विद्यालयों के संचालकों ने बुधवार तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई है। विद्यालयों के प्रबंधन का कहना है कि तय मानकों को पूरा करने के बावजूद परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया, जिससे विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

श्रीराम शब्द शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज हर्षापुर बेलसर के प्रधानाचार्य पवन कुमार दूबे ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उनके विद्यालय में मानक के अनुसार 16 कमरों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकाॅर्डर लगे हैं। लोहे की आलमारी, लोहे की मजबूत जालीयुक्त खिड़की व अन्य मानक पूरे होने के बावजूद परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया।
संत कबीर इंटर कॉलेज परसदा की प्रधानाचार्य सरिता तिवारी ने कहा कि उनके यहां के हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का केंद्र 20 किलोमीटर दूर लौव्वा टेपरा निर्धारित किया गया है। जबकि विद्यालय में सभी जरूरी मानक पूरे हैं।
विज्ञापन

महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज विजय नगर के प्रबंधक कृष्ण कुमार मिश्र ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उनके विद्यालय में सभी जरूरी मानक पूरे हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। जिससे छात्र-छात्राओं को 15 किलोमीटर दूर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोड़वा घाट में परीक्षा देने जाना पड़ेगा।
इसी प्रकार 47 संचालकों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि छात्राओं को 15 से 20 किलोमीटर तक जाना पड़ेगा, जिससे समय बर्बाद होगा। सुरक्षा की चिंता भी बनी रहेगी। जबकि उनके यहां कक्ष, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय व सीसीटीवी जैसे सभी जरूरी मानक पूरे हैं, फिर भी सूची में नाम शामिल नहीं किया गया।
आपत्तियों पर किया जाएगा विचार
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि चार दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद नामित अधिकारी संबंधित विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर पात्र विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें