फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के अशोकपुर रौजा निवासिनी एक महिला ने मंगलवार शाम को अपने ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अशोकपुर रौजा निवासिनी रुकसार पुत्री गुल मोहम्मद के अनुसार उसका निकाह 11 मई 2014 को सोनू निवासी झौहना फकीरनपुरवा थाना कौड़िया के साथ हुआ था। शादी में यथाशक्ति दान दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन उसको 90 हजार रुपये नगद, कूलर, फ्रिज आदि की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। बीते 3 मई को उसे अभद्रता करते हुए मारापीटा व घर से निकाल दिया गया।
फोन से सूचना मिलने पर गए मायके वाले उसे ले आये। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सोनू, ससुर तजम्मुल, सास सफीकुल व ननद हसीना के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें