फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में कोविड अस्पताल

विज्ञापन
गोंडा के जिला अस्पताल में टाटा की ओर से आये उपकरण को उतारते मजदूर। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए टाटा की ओर से जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में कोविड हॉस्पिटल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। टाटा की ओर से जिला अस्पताल में 110 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जायेगा। अस्पताल को पूरा करने के लिए टाटा की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। यहां कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हर प्रकार की सुविधा मुहैैया होगी। बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक ये नया कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा तो गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में ट्रक से कई जरूरी उपकरण आये हैं। जल्द ही और खेप भी आ जायेगी। कोरोना संक्रमण में टाटा ने मरीजों के लिए इलाज के लिए गोंडा में इस अस्पताल को बनाने की इच्छा जताई थी। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। इससे मरीजों को आईसीयू और वेंटीलेटर जैसी अत्याधुनिक सुविधायें मौजूद होंगी। कोविड लेवल-1 में भर्ती मरीजों की यदि तबीयत बिगड़ेगी तब उन्हें यहां भर्ती करने की सुविधा होगी। इससे जिला अस्पताल को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेेगा।
टाटा कोविड अस्पताल बनाकर देगा : सीएमएस
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण लाल ने बताया कि अस्पताल में पीछे की तरफ मौजूद नई बिल्डिंग में टाटा की ओर से कोविड अस्पताल बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जून की आखिर तक ये अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा। इसमें कोरोना के इलाज के लिए सभी प्रकार से अत्याधुनिक उपकरण मौजूद होंगे। इससे कोरोना मरीजों के सफल इलाज में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें