फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 151.24 करोड़ से मनकापुर से अयोध्या तक डबल रेल लाइन

Tue, 03 Feb 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 टिकरी रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
टिकरी/गोंडा। सरकार के बजट में रेल सुविधाओं को बड़ी सौगात मिली है। अयोध्या मार्ग पर यातायात सुगम और तेज बनाने के लिए रेलवे ने दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। कटरा-टिकरी के बीच 15.35 किमी रेलखंड के दोहरीकरण पर 151.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले मनकापुर-टिकरी और कटरा-अयोध्या खंड के दोहरीकरण को स्वीकृति मिल चुकी है। अब मनकापुर से अयोध्या तक पूरे रेलमार्ग पर डबल लाइन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर व गोंडा से मनकापुर होते हुए अयोध्या-वाराणसी की अधिकांश ट्रेनें इसी रूट से गुजरती हैं। सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को क्रॉसिंग में काफी समय लग जाता है, जिससे देरी आम बात है। दोहरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब बजट में मंजूरी मिल गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डबल लाइन बनने से मनकापुर-अयोध्या के बीच ट्रेनों के संचालन का विस्तार होगा। यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ट्रेनों का समय पालन सुधरेगा और अयोध्या रूट पर भीड़ का दबाव घटेगा। मालगाड़ियों की रफ्तार तेज होगी, जिससे नई ट्रेनों के संचालन की संभावना भी बढ़ेगी। यह खंड पूर्वांचल के सबसे मजबूत रेल कॉरिडोर में शामिल होगा।
विज्ञापन


रेल परियोजनाएं एक नजर में
गोंडा-लखनऊ रेलमार्ग पर बुढ़वल-गोंडा (61.72 किमी) तीसरी लाइन परियोजना के लिए 1,181.81 करोड़ रुपये स्वीकृत है। इसके तहत गोंडा कचहरी–करनैलगंज (23.65 किमी), करनैलगंज–घाघरा घाट (21.42 किमी) का कार्य पूरा हो चुका है। लाइन के कमीशन का भी काम हो चुका है। घाघरा घाट-बुढ़वल (11.77 किमी) और गोंडा-गोंडा कचहरी (4.88 किमी) खंड का निर्माण भी पूर्ण हो गया है।
बुढ़वल–गोंडा कचहरी (55.75 किमी) चौथी लाइन परियोजना के लिए 796.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके पूरा होने से ट्रेनों की गति बढ़ेगी, परिचालन में देरी कम होगी और मालगाड़ियों का संचालन और सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें