फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में देवीपाटन व वाराणसी का दबदबा

Fri, 06 Nov 2015 11:55 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। शुक्रवार को नवाबगंज के बल्लीपुर के बैरम सिंह स्मारक बालिका इंटर कॉलेज परिसर में ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल कुश्ती का उद्घाटन पहलवानों के बीच हाथ मिलवाकर किया गया।
विज्ञापन


पहले दिन फ्री स्टाइल में अलग-अलग भार वर्ग में हुई प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल अव्वल रहा। जबकि ग्रीको रोमन में वाराणसी मंडल का दबदबा कायम रहा। यह 61वीं कुश्ती प्रतियोगिता है।

इसमें बालिका सीनियर वर्ग के आठ भार वर्गों तीन स्वर्ण पदक हासिल कर मेजबान देवीपाटन मंडल ने अपना दबदबा कायम रखा। वहीं वाराणसी की बालिका पहलवानों ने दो स्वर्ण एक रजत समेत तीन पदक झटके।
विज्ञापन


बालकों के जूनियर वर्ग में ग्रीको रोमन शैली के तीन भार वर्गों के फाइनल मुकाबले में मेरठ और बनारस के पहलवानों ने अपना स्थान पक्का कर लिया।

मंत्री प्रतिनिधि सूरज सिंह व नरेंद्र सिंह आदि ने पहलवानों को प्रोत्साहित किया। प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, विधायक अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, बाबूलाल, डीएम व एसपी समेत जिले भर के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बालिका सीनियर वर्ग फ्री स्टाइल शैली
44 किलो भार वर्ग में
नीलम सिरोही देवीपाटन  प्रथम
रंजन लता     आजमगढ़ द्वितीय
पिंकी यादव   गोरखपुर तृतीय
साइस्ता      मुरादाबाद तृतीय

48 किलो भार वर्ग में
दिव्या तोमर    मेरठ प्रथम
पुष्पा यादव    गोरखपुर द्वितीय
प्रियंका        देवीपाटन तृृतीय
नेेहा यादव    आजमगढ़ तृतीय

51 किलो भार वर्ग में
संध्या पाल   आजमगढ़ प्रथम
अनुराधा    इलाहाबाद द्वितीय
पूजा        मेरठ तृतीय

55 किलो भार वर्ग में
भारती देवीपाटन  प्रथम
इशीका तोमर   मेरठ द्वितीय
कविता   आजमगढ़ तृतीय
आरोही   सहारनपुर तृतीय

59 किलो भार वर्ग
पूजा यादव    वाराणसी प्रथम
अंजू गुर्जर    मेरठ द्वितीय
सीमा यादव  आजमगढ़ तृतीय
खुशी सिंह   इलाहाबाद तृतीय

63 किलो भार वर्ग में
विभा मौर्या   आजमगढ़ प्रथम
ज्योत्सना मिश्रा  वाराणसी द्वितीय
अनुपम      आगरा तृतीय
गुल्पसां      इलाहाबाद तृतीय

67 किलो भार वर्ग में
आकांक्षा    वाराणसी प्रथम
मधू     मेरठ द्वितीय
रागिनी    आजमगढ़ तृतीय

72 किलो भारवर्ग में
प्रेमा    देवीपाटन  प्रथम
सीमा   बरेली द्वितीय

इनसेट
बालकों के जूनियर वर्ग में ग्रीकोरोमन शैली के फाइनल में जगह पाने वाले पहलवान

42 किलो भार वर्ग में
रविशंकर  वाराणसी
अरशद   मेरठ

46 किलो भार वर्ग में
शेखर मेरठ
शंकर वाराणसी

50 किलो भारवर्ग में
नदीम सहारनपुर
दिनेश यादव  गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें