फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में गवाही दे सकेंगे डॉक्टर

Sun, 28 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीएमओ कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से पूर्व में गैर जिलों में तैनात रहे डॉक्टर अब यहां से न्यायालय में अपने बयान दर्ज करा सकेंगे। इससे चिकित्सकों को निर्धारित पेशी पर गैर जिलों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

सहायक सांख्यिकी अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे जिलों में पूर्व में तैनात रहे चिकित्सकों को विभिन्न मुकदमों में गवाही के लिए संबंधित जिलों के न्यायालयों में जाना पड़ता है। ऐसे में ओपीडी से लेकर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में अब पहल की जा रही है। जिससे चिकित्सकों को भागदौड़ से राहत मिलेगी। बताया कि जल्द ही इसका उद्घाटन अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें