फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Sun, 28 Dec 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक के शंकर चौराहे पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हिंदू संगठनों के पदा​धिका
विज्ञापन
इटियाथोक। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को शंकर चौराहे पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल व हिंदू एडवोकेट फोरम के कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह, मनसिज सनातनी व अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता हरैया झूमन के काली माता मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता मोहम्मद यूनुस मुर्दाबाद, हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान, दीपू चंद्र दास के हत्यारों को फांसी दो... आदि नारे लगाते हुए शंकर चौराहे पर पहुंचे। जहां पर मोहम्मद युनूस का पुतला जलाया गया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करना भारत सरकार का दायित्व है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर संगठन चुप नहीं रहेगा। हिंदू एडवोकेट फोरम के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि भारत बांग्लादेश की सभी आपूर्ति रोके। आतंकवाद और व्यापार साथ नहीं चलेगा। इस अवसर पर संदीप तिवारी, मनोज शुक्ल, उमापति मिश्र, माधवराज तिवारी, मोहित तिवारी, अजय, राजेश, अतुल शुक्ल, रमेश, सुरेश, संतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें