फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 15 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकाल डॉक्टरों ने बचाई महिला की जान

Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महिला की तबीयत के बारे में पूछते चिकित्सक।
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने 51 वर्षीय महिला के शरीर से 15 सेंटीमीटर आकार व 600 ग्राम वजन का जटिल एडनेक्सल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

उतरौला रोड निवासी रेखा श्रीवास्तव पिछले छह माह से पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द से परेशान थीं। छह वर्ष पहले उनका हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन हो चुका था। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हाइपोथायरॉइडिज्म जैसी बीमारियों से भी पीड़ित हैं। जांच में उनके बाएं एडनेक्सल क्षेत्र में बड़ा और जटिल सिस्टिक ट्यूमर पाया गया। ट्यूमर की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ टीम ने ऑपरेशन का निर्णय लिया।
जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. डीएन सिंह के नेतृत्व में सर्जरी कर ट्यूमर सुरक्षित निकाला गया। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संभाली। चिकित्सकों के अनुसार सर्जरी सफल रही और मरीज की हालत स्थिर है। उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें