फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 264 दृष्टिबाधित बच्चों को मिलेगी ब्रेल स्टेशनरी व लो-विजन किट

Fri, 07 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों को सिखाने का प्रयास करते स्पेशल एजुकेटर।
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दृष्टिबाधित और अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को आसान बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष पहल की है। जिले के 264 पात्र विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार ब्रेल स्टेशनरी और लो-विजन किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विभाग ने पांच लाख 28 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी स्पेशल एजुकेटरों को निर्देश दिया है कि तीन दिन के भीतर पात्र विद्यार्थियों का विवरण और मांग पत्र उपलब्ध कराएं। योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक के 112 पूर्ण दृष्टिबाधित और 152 अल्प दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों को प्रति छात्र दो हजार रुपये की ब्रेल स्टेशनरी और अल्प दृष्टि विद्यार्थियों को दो हजार रुपये की लो-विजन किट दी जाएगी। सामग्री का चयन बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। इससे दिव्यांग विद्यार्थियों को समावेशी शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे और खरीद व वितरण प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेल स्टेशनरी में मिलेगा ये सामान
-ब्रेल पेज व ब्रेल वर्कशीट
-टैक्टाइल पुस्तकें व टैक्टाइल ग्राफ
-फ्लैश कार्ड
-डिजिटल टॉकिंग वॉच
-टाइफ्रेम
अन्य ब्रेल शिक्षण सामग्री

लो-विजन किट में होंगे ये उपकरण
-हैंड लेंस
-राइटिंग गाइड
-टाइपोस्कोप
-पोर्टेबल एलईडी मैग्नीफायर
-सिग्नेचर गाइड
-रीडिंग स्टैंड
-बोल्ड मार्कर
-8-बी पेंसिल
-ए-फोर साइज शीट व कलर सामग्री
-अन्य सहायक शिक्षण उपकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें