फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय मोबाइल पर न करें बात

Tue, 24 Nov 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र रुपईडीह में मंगलवार को क्षेत्र के 12 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता रैली निकाली और लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रैली के पूर्व करनैलगंज क्षेत्राधिकारी एस हम्द ने छात्र-छात्राओं को श्याम पट पर यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए संकल्प भी दिलाया।

खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कदापि न करें, यह अपने तथा दूसरों दोनों के लिए घातक है।

जरा सी जल्दबाजी बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है, इसलिए सड़क पर धैर्य के साथ चलें। चौकी प्रभारी रतन पांडेय ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन


कौड़िया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट, राजकुमार सिंह, अवधेश त्रिपाठी, नीलम वर्मा, शालिनी सिंह आदि के सहयोग से निकली रैली में छात्र-छात्राएं यातायात जागरूकता संबंधी नारों की तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें