फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करें, ईनाम की लालच से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेलसर के एक निजी कॉलेज में मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अनजान वीडियो कॉल रिसीव करने से बचने और लॉटरी-ईनाम व मुफ्त की स्कीम से बचाव की अपील की। वहीं किसी भी घटना के बाद बिना देरी किए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों की वजह से साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में किसी व्यक्ति से ओटीपी साझा न करें। अंजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लॉटरी व ईनाम के कॉल, मैसेज के फ्राॅड होने की संभावनाएं समेत अहम जानकारी दी गई। अंजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप (जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि) अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर होने वाले फ्राॅड की जानकारी दी। साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। सभी तरह के साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। बताया गया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का सुरक्षित व सावधानीपूर्वक उपयोग करें। किसी के बहकावे में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
विज्ञापन


किसी भी तरीके के साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क व महिला हेल्प डेस्क पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर फ्राॅड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की भी जानकारी दी गई। थाने पर आए जनसामान्य को तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं जिले में स्थित साइबर सेल पुलिस व थाना स्तर पर बनी साइबर हेल्प डेस्क पर तुरंत संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें