फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस टी शर्ट पहनकर स्कूल न जाएं शिक्षक

Fri, 24 Mar 2017 11:30 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जींस ओर टी शर्ट पहनकर स्कूल जाना शिक्षकों को भारी पड़ सकता है। शासन के फरमान के बाद बीएसए ने शुक्रवार को सभी शिक्षकों को मर्यादित कपड़े पहनकर ही स्कूल जाने का निर्देश दिया है। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर इसका पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने गुरुवार को स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में स्कूल की साफ सफाई से लेकर शिक्षकों को मर्यादित कपड़े  पहनकर स्कूल जाने का फरमान शामिल है।

शासन के निर्देशों के क्रम में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित ने स्कूलों की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने का निर्देश दिया है। विद्यालय में शिक्षकों के पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट या गुटखा खाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ विद्यालय के आसपास  चलने वाली शराब की दुकाने या पान गुटखे की दुकान को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाये जाने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा शिक्षक/शिक्षिकाओं को स्कूल मे जीन्स टी शर्ट पहनकर जाने पर रोक लगा दी गई है।

शिक्षक/शिक्षिकाअें को निर्देशित किया गया है कि सभी मर्यादित परिधान पहनकर ही स्कूल जाएं। इसके साथ ही स्कूल में शोसल मीडिया के प्रये पर भी पाबंदी लगाई गई है। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधकारियां को पत्र भेजकर इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें