फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में भी मिलेगा अंकपत्र

Fri, 24 Mar 2017 11:28 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा विभाग इस वर्तमान शैक्षिक वर्ष में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 3.73 लाख नौनिहालों को वार्षिक परीक्षा के बाद उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट बताने के लिए रंगीन अंकपत्र का वितरण करेगा। इसके लिए अंकपत्रों को कई रंगों में छपाया गया है। गुरुवार को जिले के कंपोजिट स्कूल से इन अंकपत्रों को ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजा गया।             
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पढने वाले बच्चों को वार्षिक परीक्षा के बाद परीक्षाफल का वितरण नही किया जाता। परीक्षा के बाद उन्हें पास होने की जानकारी देकर उनका प्रवेश अगली कक्षाओं में कर लिया जाता है।

जबकि निजी स्कूलों में बच्चों को अंकपत्र दिया जाता है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में अंकपत्र न मिलने की कसक रह जाती है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर तो असर पड़ता ही है साथ ही आम जनमानस में भी सरकारी स्कूलों की छवि अच्छी नही बन पाती।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी इस छवि का सुधारने के लिए इस बार निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को अंकपत्र देने की योजना तैयार की है। इसके लिए छात्र संख्या के मुताबिक 3.73 लाख अंकपत्रों की छपाई कराई गई है।

गुरुवार को पंतनगर स्थित कंपोजिट स्कूल से इन अंकपत्रों को सभी ब्लाक संसाधन केंद्रो पर भेजा गया। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी डा रमेश चंद्र चौबे ने बताया कि ब्लाक संसाधन केंद्रों से इन अंकपत्रों को स्कूलों तक पहुंचाया जायेगा। इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा के बाद बच्चों को उनके परीक्षा फल की जानकारी रंग बिरंगे अंकपत्र के जरिए दी जायेगी।            
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें