फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिकायत से न परेशान हों निर्दोष : आयुक्त

विज्ञापन
गोंडा के मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलीय अपराध समीक्षा करते कमिश्नर महेंद्र कुमार। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। देेवीपाटन के आयुक्त महेन्द्र कुमार ने गुरुवार को मंडल की कानून-व्यवस्था तथा राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा की। आयुक्त ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अभियोजन पक्ष के अधिकारी इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति किसी की फर्जी शिकायत से परेशान न हो। बैठक में डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने वसूली की प्रगति, लक्ष्य के अनुरूप संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विशेष ध्यान देकर राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाना सुनिश्चित करें। बैठक में आयुक्त ने आबकारी, बैंक, स्टाम्प, विद्युत विभाग, परिवहन, वन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, मनोरंगजन कर सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।
बैठक में डीएम गोंडा डॉ. नितिन बंसल, डीएम श्रावस्ती यशु रूस्तगी, डीएम बलरामपुर कृष्णा करूणेश, एसपी गोंडा आरके नय्यर, एसपी बलरामपुर देवरंजन वर्मा, एसपी बहराइव व श्रावस्ती, एडीएम गोंडा राकेश सिंह, बलरामपुर अरूण कुमार शुक्ला, ज्वाइन्ट कमिश्नर वाणिज्य कर, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, एआईजी स्टांप, एसडीओ फारेस्ट, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें