गोंडा। बंदोस्त अधिकारी चकबंदी जगदीप यादव नेे सार्वजनिक रूप से रिश्वत मांगने के बाबत वायरल हुए वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए चकबंदी लेखपाल व पेशकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए बंदोस्त अधिकारी चकबंदी यादव ने बताया कि चकबंदी लेखपाल कुमारी विनीता श्रीवास्तव तथा पेशकार अविनाश श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है तथा दोंनों कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।